17 नवंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्या क्या होंगे बदलाव? -

17 नवंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्या क्या होंगे बदलाव?

17 नवंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्या क्या होंगे बदलाव
 

17 नवंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्या क्या होंगे बदलाव

17 नवंबर से शरू होने वाली 3 टी20 व 2 टेस्ट मैचों की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का अंतिम निर्णय अगले कुछ घण्टो में सुनिश्चित कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय व पहले टेस्ट मैच की कप्तानी रोहित शर्मा के नेतृत्व में की जाएगी। वही दूसरी ओर विराट कोहली को आराम दिया जाएगा। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड -BCCI के नवीन निर्वाचित कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की हाथो में टीम की कमान होगी। ऐसे में सेकड़ो क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों का दारोमदार इन दो के कंधों पर हैं। वही दूसरी ओर मुम्बई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की वापसी का अनुमान हैं। 

टी20 अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्डकप 2021 में बेहतर प्रदर्शन न होने की वजह से क्रिकेट प्रेमियों के साथ साथ BCCI को भी इन नय दो बदलावों से काफी उम्मीद हैं।

कैसे होगा 2023 के वर्ल्डकप का सपना पूरा?

2023 में होने वाले 50-50 ओवर के वर्ल्डकप को जीतने के लिए एक जहाँ अन्य टीम नज़र गड़ाए तयारी कर रही हैं। वही भारतीय टीम के जहन में 2019 में New Zealand से परास्त होने की भावना को जीत में बदलने की ललक हैं।

भारतीय टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ के ऊपर टीम में नय दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 2023 के वर्ल्डकप को जीतकर भारत का स्थान सर्वोच्च स्तर पर करना होगा।

एक महत्वपूर्ण रणनीति की आवश्यकता जो भारतीय टीम को हैं। उस रणनीति से कार्य करना व पूर्व में खोई  सभी श्रृंखला का हिसाब बराबर करना हैं।

नय कोच के चयन पर अन्य खिलाड़ियों की क्या प्रतिकिर्या हैं?

रवि शास्त्री के कार्यकाल समाप्त होने के बाद जैसे ही नए कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के हाथों में टीम इंडिया की कमान होगी। ऐसे में नय नय चुनाव होना व दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिलने की राह साफ हैं। इसका उदाहरण युजवेंद्र चहल की वापसी से लगाया जा सकता हैं।

इसके अलावा, भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर के लेटेस्ट टिप्पणी से साफ साफ साबित होता हैं कि न केवल क्रिकेट प्रोमियो को बल्कि अन्य भूतपूर्व खिलाड़ियों को भी द्रविड़ के नय कोच बनने से अनेको उम्मीद हैं।

17 नवंबर से होने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्या क्या होंगे बदलाव?

नए कोच ओर नए कप्तान के उदय के साथ साथ भारतीय टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव को भी रूप दिया गया हैं। इसके तहत कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया हैं। व अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा हैं। 

लेटेस्ट जानकारी के ध्यान में रखते हुए 8 खिलाड़ियों को न्यूज़ीलैंड सीरीज से आराम दिया गया हैं जिनमे- मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा का नाम शामिल हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवती के स्थान पर युजवेंद्र चहल को मौका दिया जाएगा। 

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली हार के अंदरूनी गम को दूर करने के लिए 17 नवंबर से होने जा रही 3 टी20 ओर 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपना परचम दिखाने का बहुत ही दुर्लभ मौका हैं। ऐसे में इन 5 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बढ़त हासिल कर भारत अपने दमखम का परिणाम दिखा सकता हैं। 

क्रिकेट प्रेमियों के निराश उत्साह को देखते हुए, जिस तरह BCCI पर असर पड़ा हैं वो वास्तव में देखा जा सकता हैं। अतः अब सभी की उम्मीदें इन दो नए बदलावों पर हैं।

आगामी होने वाली सीरीज की समय सरिणी किस प्रकार से हैं?

टी20 वर्ल्डकप के समाप्त होते ही इंडिया बनाम न्यूजीलैंड सीरीज भारत मे ही होगी। जिसकी समय सरिणी इस प्रकार से हैं। 

17 नवंबर 2021 शाम 7 बजे – पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जयपुर मे होगा।

19 नवंबर 2021 शाम 7 बजे- दूसरा टी20  अंतर्राष्ट्रीय मैच रांची मे होगा। 

21 नवंबर 2021 शाम 7 बजे तीसरा टी20  अंतर्राष्ट्रीय मैच कोलकाता मे होगा।

इसके अलावा दो टेस्ट मैच का समय इस प्रकार से हैं-

25-29 नवंबर 2021 9:30 pm  – कानपुर 

3-7 दिसम्बर 2021                 – मुंबई 

भारतीय टीम की तरफ से पहली बार एस हुआ हैं, कि सेमाइफाइनल मे जाने से पहले टीम को वापसी करनी पड़ रही हैं। टीम मे हुए सभी बदलाओ को ध्यान मे रखते हुए अब सभी दर्शकों की निगाहे 17 नवंबर से होने वाली सीरीज पर हैं। सभी क्रिकेट प्रेमियों को आशा हैं, कि इस बार भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों को निराश नहीं करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |