महंगाई और बेरोजगारी पर देश में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महंगाई और बेरोजगारी पर देश में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महंगाई और बेरोजगारी
 

महंगाई और बेरोजगारी पर विरोध: आज भारत में ऐसा दिन देखा है जिसे भूलना हर देश वासी के लिए मुश्किल है। आज देश में भाजपा सरकार है और भाजपा सरकार को लगभग 8 साल पूर्ण हो ही चुके है बता दें 8 साल में आज मंहगाई ने देश की जनता को परेशान कर दिया है।

देश में आज मंहगाई इतनी है की देश के विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी जो की एक मात्र राष्ट्रिय पार्टी है और भाजपा सरकार की विपक्ष भी है जिसने आज देश में भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे बड़े बड़े मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।

देश में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। आज देश को ये दिन भी देखना लिखा था की संसद के बजाए कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। देश की जनता के हित में बोलने वाली ये एक मात्र कांग्रेस पार्टी है

Priyanka Ghandhi Protest image
प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे बड़े बड़े मुद्दों उठाए सवाल

जिसने भारत की जनता के लिए अपनी आवाज बुलंद किया है। भारत में हो रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी, राहुल गांधी व पार्टी में अन्य सभी नेता और सांसद मौजूद हैं। पुलिस महंगाई पर हो रहे निरंतर विरोध प्रदर्शन को रोकने का प्रयास कर रही है। वहीं सत्य न्यूज हिंदी के सूत्रों के मुताबिक पता चला है की प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल

देश में महंगाई का दर बहुत ही अधिक हो चुका है देश का रुपया निरन्तर गिरता जा रहा है लेकिन देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है खाने पीने की चीजों पर भी भाजपा सरकार ने जीएसटी टैक्स लगा दिया है। देश धीरे धीरे मंदी की ओर आकर्षित हो रहा है।

वहीं महंगाई के विरोध में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी का कहना है की भाजपा के नेताओं को देश में महगांई नही दिखाई देती है। देश में आज सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुंच गया है पेट्रोल और डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ जाते हैं। और भाजपा के नेता कहते हैं की देश में महंगाई नहीं है।

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को करारा जवाब देंगे ये भारतीय खिलाड़ी

वहीं कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र की निरंतर हत्या कर रही है। राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में बताया की देश में कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ 70 सालों में बनाया था आज उसे वो आंखो के सामने मिटता देख रहे हैं।राहुल बोले जो भी पीएम मोदी की तानाशाही सवाल करता है उसके पीछे ED लग जाती है।

पीएम ऑफिस तक कांग्रेस पार्टी का मंहगाई और बेरोजगारी मार्च

देश के प्रधानमंत्री को मंहगाई और बेरोजगारी दिखाने के लिए कोंग्रेस पार्टी के सांसद संसद भवन पहुंचे जिसके बाद वहां पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति भवन और पीएम मोदी ऑफिस घेरने की नीति बनाई पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के सांसद व नेताओं को रोकने की भरपूर कोशिश कर रही है।

लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी और सभी सांसद देश हित में हो रहे इस प्रदर्षन को रोकने में असमर्थ हैं।और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का मंहगाई और बेरोजगारी का प्रदर्षन अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |