"हर घर तिरंगा" अभियान पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान जनता से की ये अपील!

“हर घर तिरंगा” अभियान पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान जनता से की ये अपील!

हर घर तिरंगा
 

देश में 15 अगस्त आजादी का शुभ दिन है देश वासियों के दिलों में देश भक्ति और देश प्रेम की भावना जागरूक है। भारत देश में रहने वाला हर व्यक्ति 15 अगस्त के दिन देश की आजादी को बड़े पैमाने पर धूम धाम से मनाया है। हर किसी को देश से प्रेम होता है। और हर कोई अपने देश प्रेम को 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा बड़े खुशी से मनाता है।

वहीं भारत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ये देश वासियों से अपील की है की देश के सभी नागरिक अपने घर पर तिंरगा लगा कर देश प्रेम को व्यक्त कर सकें। जिसके पश्चात देश के सभी नागरिक प्रधानमंत्री हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने लगे है।

सत्य न्यूज हिंदी के सूत्रों से मालूम हुआ है, की देश के तिरंगे को तैयार करने में लोग रात दिन मेहनत कर रहे हैं। और एक दिन में 1 लाख तक झंडे बनाकर तैयार कर रहे हैं। सभी राजनीतिक दल भी अपने घर पर तिरंगा लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े: बिहार में भाजपा का टूट रहा गठबंधन जानिए! नीतीश को क्यों माना रहे, ये नेता..

मुख्यमंत्री योगी ने “आजादी का अमृत उत्सव” का ऐलान किया

यूपी के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश वासियों को आजादी के शुभ अवसर पर अमृत उत्सव के चलते 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री की हर घर तिरंगा अभियान के चलते प्रदेश में जागरूकता रैली का आयोजन किया।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के शहीद वीरों को भी नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित भी की और वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और उन्नति को कहा की अब यूपी को भी वह देश के विकसित राज्यों में लेकर आएंगे।

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा नारा नहीं आंदोलन है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर एक आयोजन के चलते कहा की प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा का ये अभियान प्रदेश अब एक आंदोलन का रूप धारण कर चुका है। देश के प्रेम को व्यक्त और देश को विश्व गुरु बनाने की पहल है।

वहीं बता दें, की सीएम योगी हर घर तिरंगा अभियान के चलते प्रदेश में रैली का आयोजन किया है। सीएम योगी ने भारती जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें आजादी के शुभ अवसर पर दिली शुभकामनाएं दीं और कहा, की आप सभी भारत की आन बान शान और शांति के प्रतीक तिरंगे को हर घर पहुंचने के लिए आगे बढ़ें, ताकि प्रधानमंत्री जी की मुहिम देश के 135 करोड़ की जनसंख्या के जीवन में परिवर्तन का आधार बनेगी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों से घर पर तिरंगा लगाने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |