Jharkhand News: झारखण्ड में भाजपा का मिशन लोटस क्यों हो सकता है फ़ैल! - सत्य न्यूज़ हिंदी

Jharkhand News: झारखण्ड में भाजपा का मिशन लोटस क्यों हो सकता है फ़ैल!

Jharkhand News
 

Jharkhand News: भाजपा सरकार अपनी खुराफाती नीतियों से एक लंबे समय से चर्चा में है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेता परेशान हैं।

क्योंकि भाजपा सरकार देश की महगांई और बेरोज़गारी पर ध्यान न देकर राज्यो में विपक्ष की सरकार कैसे गिराए ये ही सोचा करती है। हाल ही भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक मिशन पर निरन्तर काम कर रही है।

जिसका नाम है मिशन लोटस इस मिशन के अंतर्गत भाजपा सरकार राज्यों के विधायकों को खरीदने का काम करती है। हालांकि की भाजपा सरकार इस मिशन में कहीं न कहीं कामयाब भी हुई है।

जैसे कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विधायक खरीद कर सरकार बनाई है। वहीं गोवा, मणिपुर में बहुमत से सरकार बनाई है।

वहां भी विपक्षी दल और सहयोगी दल के विधायक तोड़ कर सरकार बनाई है। हालांकि कुछ राज्यों में भाजपा की दाल नहीं गली है।

ये भी पढ़ें :- Bihar News: मुख्यमंत्री केसीआर करेंगे नीतीश कुमार से लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर बात, जानिए बढ़ी वजह?

लेकिन अभी भी भाजपा सरकार का मिशन लोटस जारी है।लेकिन इस मिशन के अंतर्गत भाजपा को कुछ राज्यों में नाकामी भी मिल रही है। उसमे से एक झारखंड राज्य भी शामिल है।

झारखंड में भाजपा का मिशन लोटस

भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव से पहले एक मिशन में लगी हुई जिसका नाम मिशन लोटस है। इसका काम विधायक खरीदने का है। अब भाजपा का ये मिशन लोटस झारखंड पहुंच गया है।

झारखंड की सत्ता को हटाने के लिए सत्ता के बने गंठबंधित दलों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। सिर्फ मिशन लोटस ही अकेला नहीं है बल्कि साथ में ED और CBI भी अपनी भूमिका निभाने के लिए पहुंचे हैं।

झारखंड के अदालत में भी ये मामला पहुंचा है। इन सब के बीच अब भाजपा सरकार विधायक तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

लेकिन भाजपा का मिशन लोटस अभी तक कामयाब नहीं हो पाया हैं। हालांकि भाजपा लगातार कोशिश में लगी हुई है की किसी तरह से झारखंड की सत्ता को हटाया जा सके। और वहां भी भाजपा सरकार को सत्ता में लाया जाए।

झारखंड में भाजपा की बड़ी मुश्किल

ऑपरेशन लोटस के कुछ राज्यो में कामयाब होने का कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सरकार बनाना था। जिसके बाद भाजपा सरकार ने देश की बड़ी पार्टी होने का दावा किया है।

हालांकि वो इस सभी राज्यों में बहुमत बनाने में नाकाम रही है। इसके बाद भी भाजपा खुद को बड़ी पार्टी बोलती है। हालंकि महाराष्ट्र में भाजपा बहुमत से सिर्फ 7 सीटों से दूर थी लेकिन मिशन लोटस के चलते महाराष्ट्र में भी भाजपा ने सरकार बना लिया है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे अन्य अन्य राज्यों में भाजपा का मिशन लोटस कामयाब हो गया है। झारखंड की बात करें तो भाजपा सरकार पूरी तरह हार गई है।

सिर्फ 26 सीटें ही भाजपा के पास आई है। वहीं झारखंड में मुक्ति मोर्चा दल, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को पूर्ण बहुमत मिला है। इस लिए झारखंड में भाजपा सरकार बनाने में असफल साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |