लक्षद्वीप कैसे पहुँचा जाये, कितना होगा ख़र्च जानिए कैसे मिलेगा Lakshadweep जाने का परमिट... सत्य न्यूज़ हिंदी

लक्षद्वीप कैसे पहुँचा जाये, कितना होगा ख़र्च जानिए कैसे मिलेगा Lakshadweep जाने का परमिट…

Lakshadweep
 

Lakshadweep

मालदीव Maldives और लक्ष्यद्वीप Lakshadweep को लेकर इन दिनों काफी चर्चा चल रही है, जैसा की हम जानते है की मालदीव और लक्ष्यद्वीप Lakshadweep का ये मुद्दा एक सियासी मुद्दा बन कर उभर रहा है।

ऐसे में अब आपके मन एक सवाल आ सकता है की एक बार लक्ष्यद्वीप घूमने जाना चाहिए और मालदीव Maldives और लक्ष्यद्वीप Lakshadweep के बीच के अंतर को समझना चाहिए।

और प्रकृति की सुंदरता को देख कर प्रसन्न होना चाहिए। तो हम आपको बताने वाले है की आप लक्ष्यद्वीप कैसे घूमने जा सकते है लेकिन उससे पहले हम लक्ष्यद्वीप की कुछ खास बाते जान लेते है।

लक्षद्वीप Lakshadweep की कुछ खास बातें

आपको बता दें, की भारत का लक्षद्वीप Lakshadweep केरल राज्य के कोच्चि Kochi से लगभग 440 किलोमीटर दूर स्थित है। लक्षद्वीप Lakshadweep लगभग 36 छोटे छोटे द्वीप का समूह है। यहाँ पर कुल आबादी 64 हज़ार है। लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर का है। लक्षद्वीप Lakshadweep में भाषा मलयालम और इंग्लिश बोली जाती है।



लक्षद्वीप में घूमने के लिए कुछ खास जगह है, कवाराट्टी आईलैंड, जेटी साइट, मस्जिद, लाइट हाउस जैसी बहुत सी सुन्दर सुन्दर जगह है। जहाँ घूमने के लिए लगभग 70 से 80 हज़ार का खर्च हो सकता है।

लक्षद्वीप गाइड परमिट सबसे ज़रूरी

यदि आप भी लक्षद्वीप Lakshadweep जाने की प्लानिंग बना रहे है। तो आपको चाहिए की इन बातों पर खास तौर से ध्यान रखें, सबसे पहले तो आपको भारत के किसी एयरपोर्ट या रेलवे सटेशन से फ्लाइट या ट्रेन पकड़ कर लक्षद्वीप आ जाना है।

इसके बाद सबसे पहले आपको चाहिए की लक्षद्वीप का परमिट लें क्योंकी ये बहुत ही ज़रूरी है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, की भारत के कुछ राज्य ऐसे है

ये भी पढ़ें:- INDIA गठबंधन: TMC, कांग्रेस तथा पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे का कठिन सवाल…

जहाँ पर आप बिना प्रशासन के परमिट के आगे नहीं जा सकते है लक्षद्वीप Lakshadweep उनमें से एक है। आपको बता दें, की ये परमिट आपको कोच्चि Kochi के विलिंगटन आइलैंड willington island में लक्षद्वीप के दफ्तर से प्राप्त करना होगा।

ये परमिट मात्रा 30 दिन के लिए ही मान्य है इसकी फीस मात्र 300 रूपए है। इसके बाद आप की लक्षद्वीप Lakshadweep की यात्रा आरम्भ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |