Navaratri: नवरात्रि में पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और उनका महत्व? सत्य न्यूज़ हिंदी

Navaratri: नवरात्रि में पूजा के लिए आवश्यक सामग्री और उनका महत्व?

navaratri
 

navaratri

Navaratri: चैत्र शुक्ल नवरात्रि पर्व शुरु हो गया है। जिसे सभी हिंदू धर्म के लोग काफी खुशी और संतोष के साथ मना रहे हैं। चैत्र शुक्ल नवरात्रि के शुभ अवसर पर बहुत से पूजा के आयोजन होते हैं। सभी लोग पूजा अर्चना में व्यस्त रहते हैं।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, की शुरू के चार दिन माता जी की पूजा और खरीदारी के लिए काफी शुभ माने गए हैं। इस लिए सभी लोग पूजा अर्चना के साथ साथ खरीदारी भी कर सकते हैं।

साथ ही इन दिनों में सकारात्मक विचार विमर्श रखना बहुत जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, की नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा के आयोजन में पूजा की सामग्री बहुत आवश्यक है।

लेकिन अधिकतर लोग इस बारे में नहीं जानते हैं। तो आज हम आपको बताने वाले हैं। की navaratri के शुभ अवसर पर पूजा के लिए क्या क्या सामग्री आवश्यक है। तो आइए जानते हैं।

navaratri

कलश

कलश शांति, सुख, मंगल, कामना का प्रतीक माना जाता है। धर्म के शास्त्र के अनुसार कलश से देवी, देवता और तीर्थ वास होता है। navaratri में पूजा के आयोजन में पूजा के कलश का अधिक महत्त्व होता है। कलश से घर से सुख, मंगल, शांति आती है।

ज्वारे

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें,की navaratriके शुभ अवसर पर कलश की स्थापना के बाद जौ को बोया जाता है। क्योंकि बिना जौ के पूजा अधूरी रहती है। जौ उन्नति, शांति, सुख का प्रतिक है।

तोरण

नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा के आयोजन के समय मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों को लगाना शुभ होता है। तोरण लगाने से तामसिक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं। और नकारात्मक शक्ति भी घर के द्वार से दूर रहती है।

नारियल

navaratri पूजा में नारियल का बहुत अधिक महत्व होता है। कलश पर नारियल लाल कपड़े में लपेट के रखना शुभ होता है। ये सुख मंगल, और पवित्रता का प्रतीक चिन्ह माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- up board 2023 result: कब आएगा यूपी बोर्ड 2023 रिज़ल्ट यहां से देखें रिज़ल्ट ?

दीपक

navaratri पूजा अर्चना के समय शुद्ध घी को दीपक में डाल कर जलाना शुभ परंपरा है। आपकी जानकारी के आपको बता दे, की बिना दीपक जलाए माता की पूजा अर्चना शुभ नहीं माना जाता है। ये सुख मंगल, शांति का प्रतीक चिन्ह है।

गुड़हल का फूल

navaratri नवरात्रि पूजा के आयोजन में पूजा के लिए गुड़हल पुष्प भी शुभ माना जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें, की गुड़हल का पुष्प ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक है। लाल गुड़हल पुष्प देवी मां को भी प्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |