भाजपा बयानबाजी में हीरो, काम करने में जीरो : राजीव रंजन
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन rajiv ranjan ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (bjp) के तमाम नेताओं को झूठ बोलने और जनता को सपने दिखाने की राजनीतिक आदत ने बयानबहादुर बना दिया है।
शनिवार को राजीव रंजन rajiv ranjan ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े कोई काम नहीं करती, लेकिन बाते बनाने में उनका कोई सानी नहीं है।
बात किसानों, महिलाओं या आम आदमी की हो, उनके बोलने और करने में स्पष्ट फर्क है। राजीव रंजन कहा कि इस पार्टी के नेता पूरी तरह प्रचार पर निर्भर हैं
और हर दिन कुछ नया झूठ फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वास्तव में, उनके अधिकांश वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सिर्फ गोदी मीडिया के सहारे झूट को सच दिखने मे लगे हैं
भाजपा करती है सिर्फ उद्योगपति मित्रों का फायदा: राजीव रंजन
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इनके साढ़े नौ वर्षों में सिर्फ उनकी पार्टी और उसके उद्योगपति मित्रों को फायदा हुआ है
जहां आम लोगों को दैनिक खर्चों का भुगतान करना पड़ता है, वहीं भाजपा के सहयोगी उद्योगपतियों की संपत्ति अरबों से खरबों में बढ़ती जा रही है।
साथ ही, बीजेपी bjp का चुनावी धन भी लगातार बढ़ा है। नए राज्य कार्यालयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता क्रांति लाने के झूठ बोलते रहते हैं। यह दिखाता है कि इनके नेता काम करने मे जीरो और बयानबाजी में सुपरस्टार बन चुके हैं।
भाजपा सिर्फ हर मुद्दे पर बढ़-चढ़ कर बयान देती है: राजीव रंजन
राजीव रंजन rajiv ranjan ने कहा भाजपा bjp ने 2022 तक हर किसान की आमदनी दुगनी करने का वादा किया था, लेकिन उनके राज में किसानों की हालत बदतर हो गई है।
हालाँकि, खेती के दौरान भी केंद्रीय सरकार खाद नहीं देती है, इसलिए किसानों को बिहार में यूरिया और अन्य आवश्यक खादों की कमी है। यही कारण है कि मध्य वर्ग के लोगों को आय बढ़ाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन आज मंहगाई बढ़ी है
- Pakistani Artists को रोजगार देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
- Malayalam Actress Renjusha Menon की घर में लटका मिला शव, इंस्टाग्राम रील वायरल
- भाजपा बयानबाजी में हीरो, काम करने में जीरो : राजीव रंजन
जिससे उनका जीवन भी खराब हो गया है। यह लोग हर मुद्दे पर बढ़-चढ़ कर बयान देते हैं, लेकिन वास्तव में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
भाजपा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar से सीख लेनी चाहिए
जदयू महासचिव ने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM Nitish Kumar से कुछ सीखना चाहिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने हर वादे को पूरा किया है, चाहे जातिगत गणना हो या शराबबंदी।
ये भी पढ़ें:- देशभर मे इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सरकार का नया नियम लागू
आज बिहार के हर गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं मिल गई हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या लगभग समान हो चुकी है। नीतीश जो कहते हैं, वह करते हैं।