Farmer Protest: केंद्र सरकार के खिलाफ लखीमपुर में फिर शुरू हुआ किसान आंदोलन

Farmer Protest: केंद्र सरकार के खिलाफ लखीमपुर में फिर शुरू हुआ किसान आंदोलन

Farmer protest
 

Farmer Protest: देश में सत्ता पक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ आए दिन धरना प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन हो ही रहा है। देश में भाजपा सरकार से जनता अब परेशान हो चुकी है।

भाजपा सरकार ने आज देश में महगांई, बेरोजगारी इतनी बढ़ा दी है, की अब जनता ने भाजपा के खिलाफ़ सड़कों पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जनता ही नहीं बल्कि देश के किसान भी भाजपा की नीतियों से तंग आकर प्रदर्षन कर रहे हैं।

हाल ही में किसान आन्दोलन के चलते देश ने बहुत से किसानों को शहीद होते हुए देखा है। आज देश में किसान, जवान और आम जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है। आज देश में भाजपा सरकार ने बहुत समस्याएं पैदा कर दी है।

जिसके चलते अब देश में जनता को रहने और खाने पीने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देश में आज भाजपा के खिलाफ़ किसानों ने पुनः विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। जिसमे पंजाब के बहुत से किसान एक बार फिर भाजपा के खिलाफ़ सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले हैं।

ये भी पढें:- Parliamentary Board list:बीजेपी ने जारी की संसदीय बोर्ड लिस्ट जानिए नए चेहरे

लखीमपुर खीरी में भाजपा के खिलाफ़ किसानों का दोबारा प्रदर्षन

भारत एक आजाद और कृषि प्रधान देश है। यहां हर किसी को बोलने, लिखने और गलत के खिलाफ़ आवाज उठाने का अधिकार है।

जिसके चलते आज उत्तर प्रदेश में किसान केन्द्र में मौजुद भाजपा के खिलाफ़ अपनी मांगों को लेकर पुनः प्रदर्षन करने वाले है।

आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसान लगभग 72 घंटे का केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे जिसमे पंजाब के लगभग 10,000 किसान केन्द्र सरकार के खिलाफ़ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

देश के किसान मोर्चा ने बताया की वो लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर इंसाफ़ के लिए केन्द्र सरकार की खिलाफ़ सड़कों पर Farmer Protest करेंगे। ये प्रदर्षन लगभग 18 से 20 अप्रैल तक रहेगा।

सत्य न्यूज हिंदी के सूत्रों के मुताबिक पता चला है की केन्द्र सरकार के खिलाफ़ किसान भारी संख्या में लखीमपुर खीरी पहुंचे जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।इस प्रदर्षन में राकेश टिकैत, दर्शन पाल और जोगेंद्र उग्र जैसे बहुत से किसान नेता शामिल हैं।

किसानो ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये मांगे

देश के किसान अब केन्द्र सरकार को इतनी आसानी से नहीं छोड़ रहे हैं। आज पंजाब किसान लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं।

किसान अपने प्रदर्शन में ये मांग रखने वाले है की कृषि कानून के खिलाफ़ हुए आन्दोलन के चलते जो भी मामले किसानो पर दर्ज किए गए थे उसे वापस लिए जाएं।

वहीं किसानो ने केन्द्र सरकार से ये भी मांग की है की व किसान के आन्दोलन में शहीद हुए किसानो को सरकार मुआवजा प्रदान करे। और साथ ही देश के किसानो को उनकी फसल की सही रकम भी सरकार उन तक पहुंचाने का कार्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |