बिहार में भाजपा का टूट रहा गठबंधन जानिए! नीतीश को क्यों माना रहे, ये नेता..
जुलाई 27, 2025

बिहार में भाजपा का टूट रहा गठबंधन जानिए! नीतीश को क्यों माना रहे, ये नेता..

बिहार
 

बिहार की सियासत-: हर बार की तरह हमेशा सुर्खियों में रहने वाला राज्य बिहार है। बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार है। बिहार एक जाना माना राज्य है। जहां पर राजनीती का एक अपना अलग ही स्तर है। फिलहाल बिहार में भाजपा जेडीयू गठबंधन की सरकार चला रही है।

और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार हैं। फिलहाल गठबंधन सरकार के आपसी मामलात सही नहीं लग रहे हैं। बता दें की सत्य न्यूज हिंदी के सूत्रों से पता चला है की जेडीयू और भाजपा सरकार के गठबंधन के रिश्ते कुछ सही नहीं लग रहे हैं।

वहीं ये बात भी सामने निकल कर आ रही है की जेडीयू भाजपा सरकार से अपना गठबंधन तोड़ना चाहती है। जो की बीजेपी के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े: जामिया नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ इलाज

वहीं पता चला है की बीजेपी के नेताओं का मानना है की नीतिश कुमार को बहुत लापरवाही में रखा गया है। जिसके कारण अब गठबंधन की सरकार को तोड़ने का समय आ गया है। अब बिहार में भाजपा जेडीयू का गठबंधन टूटता नज़र आ रहा है।

अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बात

बिहार में इस समय सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जिसके चलते अब बिहार में भाजपा जेडीयू सरकार के बीच कुछ सही नहीं लग रहा है। जिसके चलते बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भाजपा से (जेडीयू) गठबंधन को तोड़ने की बात सामने रखी है।

वहीं भाजपा सरकार ने गठबन्धन तोड़ने की वजह मांगी है। जिसके चलते बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से बीजेपी के बड़े बड़े नेता जैसे गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपीनड्डा, धर्मेंद्र प्रधान के संपर्क में आकर लंबे समय तक बात चीत की गई है।

ताकि बिहार में भाजपा जेडीयू के गठबन्धन को बचाया जा सके। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि सभी क्षेत्रीय पार्टियों का भी सफाया हो जायेगा। जिससे नीतिश कुमार और नाराज नजर आने लगे थे। वहीं विजय कुमार सिन्हा भी सदन के अंदर और बाहर नीतिश को अपमानित करते रहते थे। ये सभी कारण गठबन्धन के टूटने की वजह हो सकते हैं।

बिहार गठबन्धन में दरार की ये भी हो सकती है वजह

सत्य न्यूज हिंदी के सूत्रों से पता चला है अध्यक्ष संजय जैसवाल मौजूदा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से कभी कभी गाली–गलौच भी करते थे। यही नहीं बल्कि अन्य नेता भी नीतिश कुमार की आलोचना का मौका नहीं छोड़ते थे।

वहीं भाजपा के नेतृत्व की भूमिका कुछ ऐसी थी की नीतिश ने इसे कभी माफ नहीं किया। वहीं कुछ ऑडियो क्लिप भी सामने आई जिसने गठबन्धन को तोड़ने पर नीतिश कुमार को मजबूर कर दिया है। वहीं भाजपा के नेता इस गठबन्धन को बचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ताकि भाजपा जेडीयू के गठबन्धन की ही सरकार रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

iPhone 17 Air सितंबर में लॉन्च: अब तक का सबसे पतला iPhone! क्या आप जानते है हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का महत्व क्या है क्या आप जानते है, राम मंदिर के मुख्य पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी ज्ञान का भंडार है, हिंदू धर्म के ये 4 वेद, जानिए क्या है सन्देश क्या आप नया फोन खरीदना चाहते हैं Samsung की ये छूट देख कर कस्टमर की लगी लाइन, ₹7499 में मिल रहा 11,999 रुपये वाला ज़बरदस्त स्मार्टफोन