जानिए राजनितिक स्तर से कैसा रहा 2022…
सितम्बर 10, 2025

जानिए राजनितिक स्तर से कैसा रहा 2022…

Year 2022
 

Year 2022 देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता चला गया। रानितिक दृष्टि से 2022 एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ।

2022 में देश के अनेक लोगों को बहुत सी नई उम्मीदें मिलीं। और बहुत से लोगों ने अपने को खोया भी है। क्योंकि थोड़ा कम ही सही लेकिन कोरोना ने पीछा नहीं छोड़ा था।

इस 2022 में कुछ ऐसे महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए जो देश के लिए गौरव पूर्ण थे। जैसे देश पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती दौपदी मुर्मू बनाई गई। 2022 में ये देश के लिए सबसे बड़ा इतिहास साल रहा है।

2022 की कुछ एतिहासिक राजनितियां

2022 में एक बार फिर वापस लौट आई बीजेपी

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी के बीच एक शानदार मुकाबला हुआ जिसमे बीजेपी ने यूपी में एक बार फिर सरकार बना ली है। और समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन पिछले चुनाव को देखते हुए 2022 में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के विरूद्ध एक अच्छा और शानदार प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:- यूपी निकाय आरक्षण को लेकर योगी सरकार का आरक्षण विरोधी चेहरा फिर सामने…

लेकिन समाजवादी पार्टी भले ही जीत न पाई हो लेकिन बीजेपी को बराबर की टक्कर दी है। वहीं अगर अन्य विपक्षी दलों की बाद करें तो यूपी में उनकी दाल न गल सकी।

गुजरात बीजेपी ने और हिमाचल कांग्रेस ने जीता

Year 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में भी बीजेपी ने 2022 तक सत्ता पक्ष में रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा और विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी को एक बार फिर चुनाव हराकर ऐतिहास बना लिया।
वहीं बात करें अगर कांग्रेस पार्टी की तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर सरकार बना ली।

Year 2022 कुछ दुख वाला भी रहा

2022 में भारत ने बहुत से लोगों को भी खोया है। जैसे भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नेता जी जैसे महान नेता को खोया है।

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी की मृत्यु हो गई। जिस प्रकार से ये 2022 देश के लिए इतिहास रच गया ठीक उसी प्रकार से बहुत से दुख भी दे गया।

सत्य न्यूज हिंदी की टीम कामना करती है की 2023 देश के लिए और देश वासियों के लिए एक नई सौगात लाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

iPhone 17 Air सितंबर में लॉन्च: अब तक का सबसे पतला iPhone! क्या आप जानते है हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का महत्व क्या है क्या आप जानते है, राम मंदिर के मुख्य पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी ज्ञान का भंडार है, हिंदू धर्म के ये 4 वेद, जानिए क्या है सन्देश क्या आप नया फोन खरीदना चाहते हैं Samsung की ये छूट देख कर कस्टमर की लगी लाइन, ₹7499 में मिल रहा 11,999 रुपये वाला ज़बरदस्त स्मार्टफोन