2024 Election: क्या समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस और बसपा से गठबन्धन नहीं करेगी जानिए पूरा सत्य! - सत्य न्यूज़ हिंदी

2024 Election: क्या समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस और बसपा से गठबन्धन नहीं करेगी जानिए पूरा सत्य!

2024 Election
 

2024 Election: देश लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी तैयार कर विपक्ष को चारों ओर से घेरने का प्रयास करने की रणनीति तैयार करने में लगे हुए है।

जिसके बाद अब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच सियासी मुठभेड़ भी शुरू हो गई है। क्योंकि अब लोकसभा का चुनाव 2024 में होने को है।

इसी के चलते अब यूपी की समाजवादी पार्टी एक विपक्ष का कार्य कर रही है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है की वह इस बार लोकसभा का चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे और इस बार उनका ये गठबंधन देश में एक नया इतिहास बनाएगा।

ये भी पढ़ें:- How to start freelancing: फ्रीलांसिंग बिजनेस करके घर बैठे लाखों रूपए कमाएं।

सपा प्रवक्ता ने बताया की वो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने कुछ खास सहयोगियों के संग देश हित में गठबंधन कर चुनाव लडेंगे। और भारी संख्या में सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे ताकि देश में रुकी हुई विकास की गाढ़ी को चलाया जा सके।

क्या लोकसभा 2024 Election में सपा नहीं करेगी कांग्रेस और बसपा से गठबन्धन

आज देश में जिस प्रकार से महंगाई और बेरोज़गारी बढ़ी है इससे न केवल देश की जनता चिंतित बल्कि सभी राजनीतिक दल भी हैरान है। आज देश का रुपया इतना नीचे पहुंच गया है की देश की अर्थव्यवस्था टूट चुकी है।

जिसके बाद सभी राजनीतिक दल एक साथ आकर भाजपा सरकार के खिलाफ लोकसभा में चुनाव लडेंगे। सपा प्रवक्ता ने फिलहाल अपने सहयोगी दल के साथ गठबंधन की बात कही है। जिसमे कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी शामिल नहीं है।

क्योंकि समाजवादी पार्टी ने 2017 और 2019 में भाजपा के खिलाफ़ बीएसपी और कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर नतीजा देख लिया था। जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी वो गलती एक बार फिर से नहीं करना चाहती है।

पिछली बार के खराब प्रदर्शन को देखते हुए सपा ने अभी तक तो गठबंधन की बात नहीं की है। हालांकि कुछ राज्यों की पार्टियों संग मिल कर लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

एक जुट हो सकते है ये राजनीतिक दल

केंद्र सरकार को हराने के लिए सभी राजनीतिक दल को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

ताकि देश में खुशहाली लाई जा सके। जिसके लिए बिहार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, यूपी समेत अन्य राज्य के नेताआें का साथ आना बहुत जरूरी है।

इसी बीच सपा प्रवक्ता के एक बयान ने पारा चढ़ा दिया है की वाह इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा से गठबन्धन नहीं करेगी। इस बात से पता लगाया जा सकता है की लोकसभा चुनाव के सभी राजनीतिक दलों का साथ आना कुछ मुश्किल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |