GST RULE: अब किराए पर रहने के लिए भी सरकार को GST देना होगा। -

GST RULE: अब किराए पर रहने के लिए भी सरकार को GST देना होगा।

GST RULE
 

देश में आज महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। और सरकार को देश की जनता की कोई परवाह नही है देश में आज मंहगाई और GST RULE ने लोगों के घरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश का गरीब और गरीब होता जा रहा है। वहीं तो कुछ ऐसे भी हैं जो देश के अरबपति बन गए हैं।

आज देश का रुपया निरन्तर गिरता जा रहा है। सत्ता में बैठी सरकार को GST लगाने से फुर्सत नहीं मिल रही है। आज देश में खाने पीने से लेकर घर में रहने तक का भी GST देना पढ़ रहा हैं। देश में प्रधानमंत्री को मुफ्त की रेवड़ी बाटने से फुरसत नहीं मिल पा रही है, की देश को और देश की जनता को भी देख लें।

ये भी पढे :- कश्मीरी पंडितों का केंद्र सरकार ने रोका वेतन बीजेपी सांसद ने किया विरोध तो..

आज महंगाई दर इतनी हो गई है की लोगों को खाने के साथ साथ अब रहने पर GST देना होगा। कितने शर्म की बात है की आज देश को 70 साल में ये दिन भी देखना पढ़ रहा है।

केंद्र सरकार ने लागू किया नया GST RULE

आज देश की सरकार केवल GST पर ही निर्भर है। देश में GST ने लोगो के घरों में आपसी मुश्किलें बढ़ा दी है। लेकिन आज फिर GST का एक नया नियम लागू हुआ है। की यदि आप का अपना घर नही है और आप किराए के रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में किराए पर रहते हैं।

तो आपको केन्द्र सरकार का नया GST का नियम सुनना चाहिए हाल ही में केन्द्र सरकार ने का कहा है की यदि किसी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर किराए पर रह रहे हैं। तो आपको भी GST देना अनिवार्य है। जी हां अब किराएदार भी सरकार को GST देंगे। वो भी 18% तक GST देना होगा।

ये हैं GST के नियम

GST के मुद्दे को लेकर सरकार से मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई नागरिक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को अपने पर्सनल बिजनेस के लिए किराए पर लेता है तो उसे भी सरकार को GST देना उचित होगा। सरकार की GST की बैठक में ये नया नियम लागू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |