आज का आधुनिक प्रेम बस मौत मांगता है: पढ़ें पूरी खबर - सत्य न्यूज़ हिंदी

आज का आधुनिक प्रेम बस मौत मांगता है: पढ़ें पूरी खबर

Bundelkhand University
 

आज का आधुनिक प्रेम बस मौत मांगता है आए दिन प्रेमी जोड़े आत्महत्या कर रहे हैं आए दिन एक दूसरे के दबाव में अपना जीवन खुद से ही छीन ले रहें हैं ऐसे ही एक घटना झांसी की बुन्देलखण्ड युनिवर्सिटी में घटी है एक छात्र ने आत्महत्या कर ली क्या कारण थे ? पढ़िए इस खबर को

हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का पुत्र बृजेश कुमार राजपूत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथैरेपी द्वितीय वर्ष का छात्र था। झांसी में वह शिवाजी नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। बीती रात युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के ममेरे भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि हृदेश की चार साल पहले हमीरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी।

लड़की ने आत्महत्या करने की दी धमकी

अब वह लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर लड़की आत्महत्या कर लेने की धमकी देती थी। एक वीडियो भी लड़की ने हृदेश को भेजा था। इसके अलावा लड़की के परिजन भी हृदेश कुमार पर लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि हृदेश दो भाई थे। बड़ा भाई दुर्गेश खेती बाड़ी करता है।

गर्ल फ्रेंड से परेशान होकर बीयू के छात्र ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। गर्ल फ्रेंड पर मृतक पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। यहां तक कि आत्महत्या के प्रयास का वीडियो बनाकर मृतक को पूर्व में पुलिस से गिरफ्तार भी कराया जा चुका है, जिससे परेशान होकर मृतक ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: बचपन का प्यार भूल ही जाना रे

हमीरपुर के जरिया थानान्तर्गत ग्राम वीरा में रहने वाला लगभग 24 वर्षीय हृदेश कुमार राजपूत बुन्देलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था। वह फिजियोथैरेपी के द्वितीय वर्ष का छात्र था। झांसी में नवाबाद थानान्तर्गत गुमनावारा में वह किराए से रह रहा था। हृदेश के पिता भगत सिंह फार्मेसी है।

कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो बना कर दी धमकी

परिजनों के मुताबिक हृदेश काफी समय से एक लड़की से दोस्ती चल रही थी। आरोप है कि दोस्ती के दौरान लड़की ने हृदेश से शादी करने के लिए कहा। जिस पर उसने पढाई कर कैरियर बनाने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। लेकिन लड़की नहीं मान रही थी। वह लगातार हृदेश को धमकी दे रही थी।

यहां तक एक बार लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का वीडियो बनाया। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचाकर हृदेश को गिरफ्तार भी करा दिया। जिससे वह काफी परेशान रहने लगा। इसके बाद भी लड़की लगातार दवाब बना रही थी। जिससे तंग आकर हृदेश ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अब सोचना ये होगा की गुनहगार कौन ? समाज, सरकारें बेरोजगारी या और कोई विचार करिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |