women wrestlers: बेटी बचाओ की बात करने वाले पीएम मोदी पहलवान बेटियों के आँसू कब पोछेंगे ? - सत्य न्यूज़ हिंदी

women wrestlers: बेटी बचाओ की बात करने वाले पीएम मोदी पहलवान बेटियों के आँसू कब पोछेंगे ?

 

women wrestlers

भारत को विश्व स्तर पर सम्मान, गर्व, और स्वर्ण मैडल दिलाने वाले भारत के पहलवान खिलाडी है। लेकिन इन दिनों जैसा की हम सब जानते है। भारत के सम्मानित महिला पहलवान women wrestlers खिलाड़ी अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में केंद्र सरकार के सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रही है।

और केंद्र की मोदी सरकार से अपने लिए इन्साफ की गुहार लगा रही है। लेकिन अफ़सोस की बात तो ये है कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से उनकी एक न सुनी गयी है।

बल्कि महिला पहलवान women wrestlers के साथ हुए अत्याचार को केंद्र सरकार के द्वारा दबाया जा रहा है। यहाँ तक की भारत के प्रधानमंत्री जो महिलों के सम्मान की बात करते है वह भी चुप है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले पीएम चुप क्यों?

भारत का नाम विश्व के स्तर पर ऊँचा करने वाले भारत के सम्मानित खिलाड़ी इन दिनों काफी समस्याओं का सामना कर रहे है। बीजेपी सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष है। महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है ।

जिसके चलते women wrestlers अपने लिए इंसाफ मांग रही है। और बीजेपी संसद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है।

लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है। की अब तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भारत के पीएम नरेंद्र मोदी अब तक चुप क्यों है।

पहलवान बेटियों के आंसू पोछने कब आएंगे पीएम मोदी के इस इंतज़ार में भी सभी women wrestlers दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना कर रहे है।

महिला पहलवानों women wrestlers पर ही उठ रहे सवाल

महिला पहलवानों के समर्थन में दिन प्रतिदिन आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने बैरिकेटिंग वगैरा लगा दी है। लेकिन आपको बता दें, की महिला पहलवानों women wrestlers को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे है।

ये भी पढ़ें:- How to Earn money with Google pay?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, की खिलाडियों से पूछा जा रहा है की अब तक महिला पहलवानो ने बीजेपी संसद ब्रज भूषण शरण सिंह पर सवाल क्यों नहीं उठाया था।

महिलाओं से पूछा गया की क्या ये आंदोलन कही राजनितिक आंदोलन तो नहीं है। इस तरह के कई सवाल महिला पहलवानो से किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |