Pooja Shukla ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप कहा BJP के लोग … सत्य न्यूज़ हिंदी

Pooja Shukla ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप कहा BJP के लोग …

Pooja Shukla
 

Pooja Shukla: यूपी (UP) में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासती पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व उनकी पत्नी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) सहित उनके परिवार के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) बीजेपी की सोशल मीडिया (Social Media) प्रभारी रिचा राजपूत (Richa Rajpoot) पर गम्भीर आरोप लगा रही है।

ऐसे में यूपी UP के उत्तर विधानसभा से उपविजेता रही पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, कि सिर्फ BJP के नेता ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करती है।

और उनका अपमान करती है। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। यदि आप राजनीति में हैं। तो आपको भाषा और नारी का सम्मान करना आना चाहिए।

Pooja Shukla ने बीजेपी BJP पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर विधान सभा की बेटी कही जाने वाली पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) हमेशा से BJP की गलत नीतियों का विरोध करती आईं हैं।

और हर बार की तरह इस बार भी Pooja Shukla ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के परिवार पर बीजेपी सरकार द्वारा अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए कहा कि हमेशा पूरी भाजपा सरकार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है।

और महिलाऐं उनकी इस तरह की भाषा की अधिकतर शिकार होती हैं। राजनीति में अभद्र भाषा व टिप्पणी करना सही नहीं है।

ये भाजपा सरकार के लोगों का प्रोपेगेंडा है की आज समाजवादी पार्टी के न जाने कितने कार्यकर्ता बीजेपी द्वारा लगाये गए फर्जी मुकदमों से जूझ रहे हैं।

बीजेपी के बहुत से नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ट्वीटर (Twitter) के माध्यम से बहुत सी टिप्पणियां की जाती हैं।

और उनके चरित्र पर भी सवाल किए जाते हैं। जो की किसी भी राजनितिक दल को शोभा नहीं देता है।

BJP social media प्रभारी रिचा राजपूत पर हो कार्यवाही

पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) ने कहा कि ट्वीटर के माध्यम यदि कोई सबसे गंदे और अपशब्द वाले कमेंट या पोस्ट करता तो वह Bhartiya janta party के लोग हैं।

जो माताओं और बहनों को भी नहीं छोड़ते हैं। और अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं। जिस प्रकार से रिचा राजपूत (Richa Rajpoot) ने न सिर्फ डिम्पल यादव बल्कि बेटी व परिवार पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया जो की शर्मसार है। ये वही बीजेपी के लोग हैं।

जो हमेशा नारी के सम्मान की बात करती है। वहीं पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) ने भी कहा की यदि अगर मनीष अग्रवाल को शक की बुनियाद पर जेल भेजा है। तो रिचा राजपूत के ट्विट तो सामने हैं।

उन्हें भी जेल भेजा जाना चाहिए। यदि बीजेपी सरकार निष्पक्ष न्याय की बात करती है तो तुरंत रिचा राजपूत को जेल भेजा जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें:- जानिए क्या थी नोटबंदी की बड़ी वजह…?

पूजा शुक्ला ने कहा की बीजेपी (BJP) के लोग न्याय और नारी के सम्मान की बात करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर बलात्कारियों को रिहा कर उनका फूलों से सम्मान करते हैं।

ये कहां का न्याय है ये कहां का नारी का सम्मान है। बल्कि ये अन्याय और नारी का अपमान है। जो केवल बीजेपी के लोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |