Turkey Earthquake Update: क्यों turkey मे भूकंप टैक्स को लेकर हो रही है मारामारी? सत्य न्यूज़ हिंदी

Turkey Earthquake Update: क्यों turkey मे भूकंप टैक्स को लेकर हो रही है मारामारी?

Turkey
 

Turkey

Turkey Earthquake Update: एशिया और यूरोप की सीमा पर बसे मुस्लिम देश turkey पर सोमवार 6 फरवरी को तड़के आफत टूटी। जिसने हजारों लोगों की ज़िंदगिया छीन ली।

तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15000 पार कर गई है। वहीं 50,000 से ज्यादा लोग घायल है।

दोनों ही देशों के Earthquake प्रभावित इलाकों में देशी-विदेशी राहत कर्मी 24*7 बचाव के काम में जुटे हुए है। लेकिन अभी तक कई हजारों लोगों तक मदद नहीं पहुंच सकी है। नागरिकों का गुस्सा सरकार के खिलाफ भड़क उठा है। ऐसे में राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdoğan की सरकार भूकंप टैक्स Earthquake Tax पर घिर गयी है। पूजा जा रहा है कि भूकंप से निपटने के नाम पर जो दशकों तक टैक्स वसूला गया जो करीब 88 अरब लिरा है वह रकम कहां है।

जानिए भूकंप टैक्स क्या होता है

अब आप सोच रहे होंगे कि यह भूकंप टैक्स Earthquake Tax क्या है तो आपको बता दें साल 1999 में turkey में एक भीषण भूकंप आया था 7.4 तीव्रता के भूकंप Earthquake से 17000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

https://youtu.be/ltBdI8a43qk
avatar 3 news on satyanewshindi

इस भूकंप से उभर पाना तुर्की के लिए आसान नहीं था। तब से लगातार यह टेक्स लोगों से वसूला जा रहा है और फिलहाल इसकी धनराशि की अनुमानित राशि 88 अरब लिरा यानी 4.6 अरब डॉलर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- How to Earn money with Google pay?

वहां की भाषा में इस भूकपं टैक्स को बाध्यकारी लेवी भी कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में भूकंप टैक्स और आधिकारिक भाषा की तौर पर स्पेशल कम्युनिकेशंस टैक्स (Special Communication Tax) कहा जाता है।

turkey मे भूकंप टैक्स को लेकर हो रहा है बड़ी झंझट

सरकार ने आज तक कभी यह सार्वजनिक नहीं किया है, कि इस धनराशि का इस्तेमाल किस तरह किया गया। जानकारी के अनुसार इस जांच के जरिए जुटाए गए पैसे किसी विशेष फंड में जमा नहीं किया जाता है बल्कि रेगुलर राजस्व में डाल दिए जाते हैं।

बीबीसी BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक turkey की ओर से लगाए जाने वाले यह भूकंप टैक्स आपदा के रोकथाम और उन इलाकों के विकास पर खर्च किया जाना था। वहां की इमारतों के मरम्मत और भूकंप Earthquake रोधी मकानों को बनाने में खर्च होना था।

लेकिन विपक्ष और लोगों के आरोप के मुताबिक टैक्स TAX को इस काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। बता दें कि बीते 20 सालों से तुर्की की सत्ता संभाल रहे Erdoğan 2014 से देश के राष्ट्रपति है। जबकि 2014 से पहले वह प्रधानमंत्री पद पर थे।

भूकंप टैक्स Earthquake Tax पर जब पिछली बार 2019 से 2020 में हंगामा हुआ था. तो उस समय Erdoğan ने कहा था कि हमने इस धनराशि को वही खर्च किया है जहा खर्च करना चाहिए था। इस भूकंप से आई भारी तबाही के कारण तुर्की सरकार ने सर्वाधिक प्रभावित 10 प्रांतों में 3 महीने का आपातकाल लगा दिया है।

इस तरह से यह आपातकाल अप्रैल तक रहेगा और मई में देश में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। बिपक्ष से भी Erdoğan सरकार का सियासी हथकंडा बता रहा है।

क्या भारत मे भूकंप टैक्स लिया जाता

आप ज़रूर सोच रहे होंगे की भारत में भी ऐसा कोई टैक्स है या नहीं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत सरकार indian government ऐसा कोई टैक्स नहीं बसूलती है।

भूकंप टैक्स क्यों लिया जाता है दरअसल, भूकंप टैक्स ज्यादातर उन देशों में लगाया जाता है जहां भूकंप अधिक आते हैं। भारत में किसी भी राज्य की ओर से भूकंप टैक्स Earthquake Tax नहीं वसूला जाता है।

turkey में भूकंप टैक्स क्यों लिया जाता है

turkey Earthquake बार बार आते हैं इसलिए वहां की सरकार इसे चार्ज करती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के भुज में जब 2001 में भूकंप आया था तब वहां की तत्कालीन मोदी सरकार द्वारा 2% का सीज बसूलने की बात कही गई थी। उसके बाद भारत में भी कई भूकंप Earthquake आए लेकिन किसी भी सरकार की तरफ से ऐसा कोई Tax नहीं लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2021, Satya News All Rights Reserved |